नासा ने मंगल मिशन के लिए किया लैंडिंग पैराशूट का सफलतापूर्ण परिक्षण

वाशिंगटन। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने आवाज की गति से तेज चलने वाले (सुपरसॉनिक) लैंडिंग पैराशूट का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। इस पैराशूट का इस्तेमाल नासा वर्ष 2020 के मंगल ग्रह मिशन के दौरान करेगा।
दरअसल, यह मिशन एक विशेष पैराशूट पर निर्भर है। चूंकि मिशन के दौरान अंतरिक्षयान 5.4 किलोमीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से मंगल के वातावरण में प्रवेश करेगा, इसलिए उसकी रफ्तार को कम करने के लिए एक बेहतरीन पैराशूट की आवश्यकता पड़ेगी। इस मिशन के लिए की जा रही तैयारियों को पहली बार एक वीडियो के जरिए दिखाया गया है।
इसमें पैराशूट को आवाज की गति से भी तेज गति से खुलते हुए देखा जा सकता है। मंगल 2020 मिशन के तहत वहां मौजूद प्रमाणों की जांच कर मंगल ग्रह पर प्राचीन जीवन के संकेतों की खोज करने का प्रयास किया जाएगा। मिशन की पैराशूट परीक्षण सीरीज-एडवांस सुपरसॉनिक पैराशूट इंफ्लेशन रिसर्च एक्सपेरिमंट (एस्पायर) की पिछले महीने शुरुआत हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *