भारत की असली परीक्षा दक्षिण अफ्रीका में होगी: अजहरूद्दीन

कोलकाता। पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन ने यहां कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम की असली परीक्षा दक्षिण अफ्रीका के दो महीने के लंबे दौरे के दौरान होगी। भारत अभी श्रीलंका की मेजबानी कर रहा है जिसे उसने इस साल के शुरू में सभी प्रारूपों में हराया था। अजहर ने पहले जगमोहन डालमिया सम्मेलन से इतर पत्रकारों से कहा, ‘‘श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला चुनौतीपूर्ण होगी लेकिन भारत की वास्तविक परीक्षा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होगी। भारत को श्रीलंका श्रृंखला के बाद दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर जाना है जहां उसे अगले साल जनवरी-फरवरी में तीन टेस्ट, छह वनडे और तीन टी20 मैच खेलने हैं। अजहर ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की भी तारीफ की।उन्होंने कहा, ‘‘वह बेजोड़ है। जिस तरह से वह आगे बढ़कर नेतृत्व करता है उसे देखकर अच्छा लगता है।’’