भुट्टि वीवर्ज में धूमधाम से मनाई गई नेहरू की जयंती

कमलेश वर्मा(परी)कुल्लू, 14 नवंबर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती मंगलवार को भुट्टि वीवर्ज को-ऑप्रेटिव सोसाइटी परिसर में धूमधाम से मनाई गई। भुट्टिको के अध्यक्ष एवं पूर्व बागवानी मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर ने अपने संबोधन में उपस्थित सभा के अधिकारियों, कर्मचारियों और बुनकरों को पं. जवाहर लाल नेहरू द्वारा देश को दुनिया के विकासशील देशों की श्रेणी में शामिल करने के अथक प्रयासों का विस्तृत विवरण देते हुए कहा कि हमारा देश जहां आजादी से पूर्व एक सूई तक नहीं बना सकता था। आजादी के पश्चात उनके नेतृत्व में देश में बड़े-बड़े उद्योगों व शिक्षण संस्थानों को स्थापित कर एक अलग शक्ति के रूप में भारत की पहचान को परिष्कृत किया है। देश में सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने के लिए पंडित जवाहर लाल नेहरू ने अनेक कार्य किए हैं जिसके लिए देश उनकी सोच और कार्यों को आज भी याद करता है। उन्होंने कहा कि पं. नेहरू का जहां आजादी के आंदोलन में देश को आजाद करने के लिए महात्मा गांधी के साथ मिलकर महत्वपूर्ण योगदान रहा है, वहीं, आजादी के पश्चात देश को विकास की पटरी पर लाने के लिए उनकी भागीदारी अविस्मरणीय रही है आज देश उसी ठोस नींव के फलस्वरूप विश्व में प्रगति पथ की ओर अग्रसर हो रहा है। सत्य प्रकाश ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे विश्व में जहां सहकारिता सप्ताह एक से सात जुलाई तक मनाया जाता है वहीं भारत वर्ष में सहकारिता सप्ताह नेहरू के जन्म दिवस 14 नवंबर से 20 नवंबर तक मनाया जाता है। इस अवसर पर भुट्टिको के कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया तथा सभी को खुशी के अवसर पर मिठाईयां बांटी गई। इस अवसर पर भुट्टिको उपाध्यक्ष महिंद्र सिह ठाकुर, निदेशक, मोहर सिंह मती निर्मला देवी, मीना देवी भुट्टिको के मुख्य महाप्रबंधक रमेश ठाकुर, अतिरिक्त मुख्य महाप्रबंधक विजय सिह ठाकुर, महाप्रबंधक गुलाव सिंह, प्रेम चंद, बहादुर सिंह ,व कर्मचारीगण और सभी बुनकर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *