कुल्लू पुलिस को फिर मिली कामयाबी, चरस की बड़ी खेप के साथ नेपाली गिरफ्तार

कमलेश वर्मा ( परी)
कुल्लू, 13 नवंबर। जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी में पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति की गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी धन प्रसाद निवासी नेपाल के कब्जे से 2 किलो 70 ग्राम चरस बरामद की है। कुल्लू पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मणिकर्ण में पुलिस इंचार्ज नंद लाल की अगुवाई में इलाके का दौरा कर रही थी। उसी दौरान मणिकर्ण के गुरुद्वारा के सामने से एक व्यक्ति पैदल आया। जब व्यक्ति ने अपने सामने पुलिस को आता देखा तो वो घबरा गया। जिससे पुलिस को उस पर शक हो गया। पुलिस ने उसे तुरंत धर दबोचा और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2 किलो 70 ग्राम चरस बरामद की। एसपी कुल्लू शालिनी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर किया है। अब पुलिस इस बात की छानबीन में जुटी है कि आखिर नेपाली चरस कहा से खरीद कर लाया था और वो आगे उसे किस को बेचने की फिराक में था। एसपी ने बताया कि पुलिस इस मामले में सलिप्त लोगो पर भी कड़ी कारवाई अमल में लाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *