नीतीश ने लगाई बिहार में घोटालों की सेल:लालू

पटना। राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने बिहार में उजागर हुए घोटालों को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए आरोप लगाया कि नीतीश कुमार ने बिहार में घोटालों की भारी ‘सेल’ लगा रखी है।आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर आरोप लगाया, ‘‘नीतीश ने बिहार में घोटालों की भारी सेल लगाई हुई है। एक घोटाला करने पर तीन घोटाले करने की छूट है।’’ ट्वीट के जरिए ही लालू ने पूछा है कि क्या आजतक नीतीश ने किसी छोटे कर्मचारी को छोड़कर किसी ‘बड़ी मछली’ पर कोई कार्रवाई की है।
नीतीश ने बिहार में घोटालों की भारी सेल लगाई हुई है। एक घोटाला करने पर तीन घोटाले करने की छूट है। क्या आजतक नीतीश ने किसी छोटे कर्मचारी को छोड़कर किसी बड़ी मछली पर कोई कार्यवाही की है? हाल के दिनों में भागलपुर जिला में कथित तौर पर हुए करोडों रुपये के सृजन घोटाला और उसके बाद पटना जिला में हुए शौचलाय घोटाला सहित अन्य मामलों को लेकर लालू और उनकी पार्टी लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सरकार को निशाना बनाती रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *