छह दिन से लापता बच्चे का नहीं लगा सुराग

एसपी कुल्लू से मिला परिजनों का प्रतिनिधिमंडल
-लापता बच्चे को शीघ्र तलाशने की उठाई मांग
कमलेश वर्मा(परी)
कुल्लू,29 नवबंर। जिला कुल्लू की बल्ह पंचायत के सराच से लापता तेरह वर्षीय टिवेन्द्र छह दिन बाद ही कोई सुराग नहीं लगा है। बच्चें का छह दिनों तक कोई सुराग ने लगने से परिजन चिंतित हो गए हैं। पुलिस के हाथ भी छह बाद भी कुछ नहीं लगा है। बच्चे के परिजनों ने पुलिस से इस मामले की गंभीरता से शीघ्र जांच की मांग उठाई है। वहीं, मंडी संसदीय क्षेत्र युकां महासचिव वीर चंद भारद्वाज की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री से मिला और लापता युवक को शीघ्र ढूंढने की गुहार लगाई। युकां महासचिव ने बताया कि एसपी कुल्लू ने प्रतिनिधिमिंडल को आश्वास्त किया है कि शीघ्र ही युवक की तलाश की जाएगी। उन्होंने बताया कि युवक टविंद्र के लापता होने से उसके माता-पिता बहुत परेशान हैं और पिछले 6 दिनों से अपने जिगर के टुकड़े को जगह-जगह ढूंढ रहे हैं लेकिन युवक का कहीं भी कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने पुलिस के साथ-साथ आम जनता से भी आग्रह किया है कि यदि उनका बेटा यदि कहीं दिखाई देता है तो इसकी सूचना परिवारजनों को दें। वहीं, बल्ह पंचायत के बीडीसी सदस्य श्याम अत्री ने भी पुलिस से शीघ्र युवक की तलाश करने की मांग उठाई है। उधर, युवक के पिता तारा चंद ने भावुक होते हुए कहा बताया कि उनका बेटा गांव में एक समारोह में गया था, लेकिन आज 6 दिन बीत जाने पर भी घर वापस नहीं आया।
उन्होंने बच्चे की हर जगह तलाश की लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं चला। उन्होंने बताया किउनके बेटे टविंद्र के लापता होने से पूरा परिवार बहुत परेशान हैं और पिछले 6 दिनों से अपने जिगर के टुकड़े को जगह-जगह ढूंढ रहे हैं लेकिन ट्विंद्र का कहीं भी कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने बेटे को अपने रिश्तेदारों व जान पहचान वालों के यहां हर जगह तलाश कर लिया है लेकिन उसका कहीं भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि उनके बेटे को शीघ्र अति शीघ्र ढूंढे। उन्होंने बताया कि बेटे के इस तरह अचानक लापता होने से उसकी माता का रो-रो कर हाल बेहाल है। वहीं, उन्होंने आशंका जताई है कि उनके बेटे का किसी ने अपहरण किया है। गौर रहे कि टिवेन्द्र गत 24 नवंबर को कोलीबेहड़ में मुंडन संस्कार कार्यक्रम में गया था। तब से लेकर अब तक युवक का कोई अता-पता नहीं है। \
उधर, एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। बच्चे की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह के मामले भुंतर व मनाली में भी पेश आए हैं शीघ्र ही इन सारे मामलों को सुलझाया जाएगा। उक्त मामले की गहनता से जांच की जा रही है। इस तरह के मामले मनाली और भुंतर में भी पेश आए हैं। शीघ्र ही इन मामलों को सुलझाया जाएगा।