पार्वती नदी में बहे पंजाब के पर्यटक का अभी तक नहीं लगा सुराग

-पर्यटक को ढूंढने के लिए ली जा रही गोताखोरों की सहायता
-पुलिस ने पार्वती नदी से पुलिस ने बरामद की गाड़ी
कमलेश वर्मा(परी)
कुल्लू 22 नवबंर। ज़िला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी में गत दिन पहले पार्वती नदी में गिरी जालन्धर के पर्यटक का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। हालांकि बुधवार को शांगना पुल से पार्वती नदी में गिरी गाड़ी को पुलिस ने बरामद कर लिया है लेकिन लापता पर्यटक गुरप्रीत का फिलहाल कोई पता नहीं चल पाया है। मणिकर्ण पुलिस का दल सुबह से ही पार्वती नदी के किनारों की खाक छान रहा था। उसी दौरान उन्हें यह सफलता हाथ लगी। वही, लापता पर्यटक गुरप्रीत को पार्वती नदी में तलाशने के लिए गोताखोर का भी सहारा लिया जा रहा है।
गौर रहे कि गत सोमवार को जालन्धर से मणिकर्ण घूमने आए 5 पर्यटको की गाड़ी शांगना पुल से पार्वती नदी में जा गिरी थी। पुलिस ने एक पर्यटक का शव बरामद कर लिया था और बाकी 3 अन्य पर्यटकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि एक पर्यटक अभी तक लापता है जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।उधर, पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने बुधवार को पार्वती नदी में गिरी गाड़ी को बाहर निकाल लिया है और लापता पर्यटक की तलाश अभी जारी है। उन्होंने बताया कि पर्यटक की तलाश के लिए गोताखोरों की भी सहायता ली जा रही है।

पुलिस ने बुधवार को पार्वती नदी में गिरी पर्यटकों की गाड़ी को बाहर निकाल लिया गया है। लापता पर्यटक का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है, पर्यटक की तलाश अभी जारी है।
शालिनी अग्निहोत्री, एसपी कुल्लू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *