अब रोजाना 50 हजार श्रद्धालु ही कर पाएंगे मां वैष्णो देवी के दर्शन

सोमवार को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने माता वैष्णो देवी धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रोजाना ५० हजार भक्तों को ही माता के दर्शन की दजाजत दिए जाने को लेकर आर्डर जारी किया है। अगर ज्यादा संख्या में श्रद्धालु आते हैं तो इन्हें अर्द्धकुंवारी या कटरा में रोका जाए। इसके अलावा मंदिर तक जाने के लिए २४ नवंबर से नया पैदल रास्ता खोलने और यात्रियों के लिए इलेक्ट्रिक कारें शुरू करने का ऑर्डर भी जारी किया गया है। इसके साथ ही मंदिर परिसर में नए कंस्ट्रक्शन पर भी रोक लगाई गई है।
श्राइन बोर्ड के आंकड़ों की मानें तो २०१२ में एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने यहां दर्शन किए थे। जम्मू से कटरा के बीच तीन टनल बनाई गई हैं। अब यह दूरी २ घंटे की बजाय ४० मिनट में तय होगी। इसके अलावा बालिनी ब्रिज से अर्द्धकुंवारी के बीच ७ किलोमीटर लंबा नया रास्ता खुलेगा। ये रास्ता सिर्फ पैदल यात्रियों के लिए होगा, घोड़े-पालकी बैन रहेंगे।
पुराने रास्ते के मुकाबले यह ५०० मीटर छोटा है। यहां से यात्रा करने पर लोग बाणगंगा से अर्द्धकुंवारी और हाथी मत्था की खड़ी चढ़ाई से बच जाएंगे। नए रास्ते पर एम्बुलेंस आने-जाने जैसी तमाम सुविधाएं मौजूद हैं।
इसके साथ ही कटरा से भवन तक सामान ले जाने वाला रोप-वे और भवन से भैरवघाटी तक लोगों को लेकर जाने वाला रोप-वे भी शुरू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *