ग्रामीण आठवें दिन भी डटे रहे धरने पर

टिहरी। पांच साल से मुआवजा भुगतान की उम्मीद लगाए बैठे हलेथ गांव के लोगों में शासन-प्रशासन की लचर कार्य प्रणाली से आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। मुआवजा भुगतान की एक सूत्री मांग को लेकर मंगलवार को भी हलेथ गांव के ग्रामीण आठवें दिन धरने पर डटे रहे। जल्द समस्या समाधान न होने पर ग्रामीणों ने भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है।

हलेथ-देवल मोटर मार्ग का निर्माण पीएमजीएसवाई 2012-13 में पूरा कर चुका है, लेकिन सडक़ निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हुए हलेथ गांव के लोगों को खेतों और फसलों का मुआवजा भुगतान नहीं हो पाया है। मुआवजा भुगतान को लेकर ग्रामीण 12 नवंबर से आंदोलनरत हैं। मांग के समर्थन में ग्रामीण प्रतिदिन गांव के समीप हलेथ-देवल मोटर मार्ग पर धरना देकर विरोध दर्ज कर रहे हैं। वहां से आगे वाहनों का संचालन नहीं होने दे रहे हैं, जिसका खामियाजा हलेथ थाला, मोलगा, धारगढ़ और खोलगढ़ गांव के लोगों को भुगतान पड़ रहा है। धरना स्थल से गांव के लोगों को ट्रांसमेंट कर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है।

सोमवार को धरना स्थल पर हुई बैठक में ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन की लचर कार्यप्रणाली पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। कहा जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो उन्हें भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। धरना देने वालों में कौशल्या देवी, धीरज सिजंह, रामी देवी, लक्ष्मी देवी, जशोदा देवी,जयेंद्र सिंह, पाना देवी, सोबन सिंह, हुकम सिंह बैठे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *