होम्योपैथी की एक दिवसीय कार्यशाला

देहरादून। प्रान्तीय होम्योपैथिक चिकित्सा सेवा संघ की एक दिवसीय सेमिनार का शुभारम्भ मंत्री हरक सिंह रावत ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना कर मुख्य अतिथि एंव अन्य अतिथियों का स्वागत गीत गाया। कार्यक्रम के शुरूआत में एक स्मारिका का भी विमोचन काबिना मंत्री ने किया। कार्यक्रम के दौरान मेरठ के डा अनिल चौहान एंव लखनऊ से डा गिरीश गुप्ता ने होम्योपैथी पर अपने शोध पत्र भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान काबिना मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि इस प्रकार के कार्यशालाओं से होम्योपैथी के विकास हेतु मील का पत्थर साबित होगी। भविष्य में इस प्रकार के कार्यशालाए आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान विभाग द्वारा उत्तराखंड के प्रत्येक जिले के श्रैष्ठ चिकित्साधिकारियों को प्रशस्ति पत्र एंव स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया। जिला होत्योपैथिक चिकित्साध्किारी पिथौरागढ डा आनंद वल्लभ भटट को सर्वश्रेष्ठ जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी एंव डा मीता उनियाल को श्रेष्ठ प्ररफोमेंन्स का अवार्ड दिया गया। इस अवसर पर प्रमोद कुमार जोशी, डा देश राज, डा आंनद शरण उनियाल, डा कमलजीत सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।