कुल्लू के देवसदन में निजी स्कूलों की कार्यशाला आयोजित
चार खंडों के स्कूलों को दी गई यूडीआईएसई की जानकारी
– ज़िला के चार खंडों के 60-70 निजी स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने लिया भाग
कमलेश वर्मा(परी), कुल्लू,30 नवबंर। कुल्लू जिला के ढालपुर स्थित देवसदन में निजी स्कूलों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक जगदीश ने बताया कि ज़िला के निजी विद्यालयों का विवरण भारत सरकार के निर्धारित प्रपत्र के अनुसार जिला सूचना प्रबंधन प्रणाली (यूडीआईएसई) पर अपडेट किया जाना है जिसके लिए जिला के चार शिक्षा खंडों नग्गर, कुल्लू-1, कुल्लू-2 और बंजार के सभी निजी स्कूलों को इस प्रक्रिया की जानकारी प्रदान करने के लिए इस कार्यशाला का आयोजन किया गया। उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक जगदीश ने बताया कि इस कार्यशाला में जिला के विभिन्न खंडों के 60-70 निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को इस संबंध में जानकारी दी गयी।
उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला में यूडीआईएसई के अलावा निजी विद्यालयों से संबंधित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गयी। उपनिदेशक ने बताया कि सभी निजी स्कूलों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को इस कार्यशाला में जागरूक किया गया कि वे निर्धारित प्रपत्र पर अपने-अपने संस्थानों से संबंधित सही जानकारी दें, क्योंकि राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा संबंधी योजनाएं बनाने में यह जानकारी काफी उपयोगी साबित होती है। उपनिदेशक ने बताया कि खंड स्तर पर भी कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी जहां विभाग के खंड स्रोत समन्वयक यूडीआईएसई की जानकारी देंगे।