यत्न संस्था द्वारा कुल्लू अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन

-20 रक्तदाताओं ने शिविर में रक्तदान कर कमाया पुण्य
कमलेश वर्मा(परी), कुल्लू,12 दिसंबर।कुल्लू की यत्न संस्था और ब्लड बैंक कुल्लू के तत्वधान से एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 20 रक्तदाताओं ने वरिष्ट लैब तकनीशियन गेहर सिंह नेगी कि देख रेख में अपना रक्तदान किया। संस्था के अध्यक्ष डॉ गौरव भारद्वाज ने बताया कि यत्न संस्था द्वारा यह शिविर उनके अपने जन्मदिवस पर लला मेमे फाउंडेशन के रक्तदान संयोजक क्रिस ठाकुर के सहयोग द्वारा लगाया गया। उन्होंने बताया कि इस रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता लाने वह भविष्य में यदि कोई भी व्यक्ति अपने जन्मदिवस या अपनी किसी सालगिरह पर रक्तदान करना चाहेगा तो उनके लिए इस पल को यादगार बनाने हेतु संस्था द्वारा विशेष व्यवस्था कि जाएगी, जिसके लिए उन्हें अपना पंजीकरण पहले से करवाना होगा। गौरव भारद्वाज ने बताया कि आज के रक्तदान शिविर में विशेष अतिथि के रूप में लगभग 100 बार रक्तदान कर चुके ओम प्रकाश आड़, 51 बार रक्तदान कर चुके पत्रकार विनोद महंत,60 बार रक्तदान कर चुके प्रेम ठाकुर,केलांग कुल्लू एचआरटीसी के आरएम् मंगल चन्द मनेपा के साथ वार्ड नंबर 8 के पार्षद तरुण विमल, मिसेज इंडिया कल्पना ठाकुर व 7 से अधिक बार रक्तदान कर चुकी परी वर्मा, कायाकल्प की इंस्पेक्शन पर आए डॉ सुनीति गंजू रजिस्ट्रार आईजीएम् सी,डॉ बीएम् गुप्ता ज्वाइंट डायरेक्टर,मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुशील शर्मा द्वारा भी रक्तदाताओं को ब्लड बैंक कि ओर से प्रशस्ति पत्र व फूल देकर समानित किया गया।
वहीं इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं लला मेमे फाउंडेशन व शिविर के सह आयोजक क्रिस ठाकुर ने बताया कि इस रक्तदान शिविर में गौरव,सुरेन्दर,विनोद कुमार,तरुण विमल,रुचिन चौहान,ब्रजेश सिंह,कमला,संजय संधू,राजीव ठाकुर,प्रेम ठाकुर,प्रियंका शर्मा,सौरव भारद्वाज,विजेंदर ठाकुर के साथ पहली बार आयुषी सूद ने भी रक्तदान कर पुण्य कमाया है।उन्होंने बताया कि पहली बार रक्तदान करने वाली आयुषी सूद ने इस रक्तदान को अपनी जीवन का एक हसीन पल बताया।उन्होंने कहा कि रक्तदान को लेकर जो उनके मन में जो वहम था वो अब दूर हो गया है और वह बहुत अच्छा महसूस कर रही है और सभी युवाओं को बिना डरे खुलकर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए ताकि हम किसी की जान बचा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *