दून वल्र्ड स्कूल में बाल दिवस का आयोजन

देहरादून। दून वल्र्ड स्कूल में बाल दिवस के शुभ अवसर पर अध्यापिकाओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में अध्यापिकाओ ने बच्चों को चाचा नेहरु के जीवन के विषय में जानकारी दी, हास्य नाटक प्रस्तुत किया जिसने सभी बच्चों को हसने पर मजबूर कर दिया साथ ही अध्यापिकाओ ने बाल गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। अंत में बच्चों को मिठाइयाँ भी बाँटी गई। इस अवसर पर दून वल्र्ड स्कूल के चेयरमैन मंदीप डंग एवं प्रधानाचार्य संतोष कोटियाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।