आईआईआरडी द्वारा मिशन रीव के तहत कार्यशाला का आयोजन

कमलेश वर्मा(परी),
कुल्लू, 04 दिसंबर। पंजीकृत ग्रामीण विकास संस्थान की ओर से संचालित मिशन रीव के तहत तीन दिवसीय पंचायत फैसिलिटेटर प्रशिक्षण कार्यक्रम कुल्लू जिला के सभी पांच खंड स्तर पर संपन्न हुआ। 5 दिवसीय यह कार्यक्रम संस्थान की ओर से प्रशिक्षण के लिए नियुक्त जिला समन्वयक अधिकारी अवनीश कुमार की देखरेख में हुआ। जिला सदर कुल्लू में प्रशिक्षण का आयोजन खंड कॉर्डिनेटर दीप राज द्वारा खंड विकास ऑफिस कुल्लू में आयोजित किया। इसके तहत सभी पंचायत फैसिलिटेटर को 15 दिन की फील्ड ट्रेनिंग के लिए अपने.अपने पंचायत में भेजा जहां वह लोगों से बातचीत करके उनकी जरूरतों और समस्याओं का आकलन करेंगे और एक सूची तैयार करेंगे। यह प्रशिक्षण 30 दिसंबर तक चलेगा और 1 जनवरी से फैसिलिटेटर को पंचायत में कार्यरत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *