उल्लू के चूज़े मिलने से मचा हड़कंप

खटीमा। राजीवनगर के एक मकान में उस वक़्त हड़कंप मच गया जब एक उल्लू के पांच चूज़े मिले । मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने चूजों को कब्ज़े में लेने के बाद उन्हें रानीबाग स्थित रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया।
राजीवनगर में स्थित मौर्या हाऊस में मकान के छज्जे के अंदर उल्लू ने अपना घौसला बना रखा था। जिसमें उसके चूजे रखे हुए देखे। इस सूचना से वहां हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग चूज़ों को देखने वहां पहुंच गए। इस बीच वन कर्मियों को भी सूचित किया गया । वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर चूजों को अपने कब्जे में ले लिया। रेंजर बीएस बिष्ट ने बताया कि सभी चूजे स्वस्थ हैं। जिन्हें वन दरोगा संतोष सिंह व भैरव सिंह बिष्ट के साथ रेस्क्यू सेंटर रानीबाग भेजा जा रहा है। जहां उनके स्वास्थ्य का परीक्षण करने के बाद उन्हें नैनीताल चिड़ियाघर भेजा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *