ग्राम सभा रौता में पांडव नृत्य आयोजन जारी

उत्तराखंड। विकास खंड पोखरी के ग्राम सभा रौता में एक सप्ताह से पांडव नृत्य का आयोजन चल रहा है। समापन 19 दिसंबर को होगा। इस बीच 24 नवंबर को मोरू डाली लाई गई थी। 14 दिसंबर को पांडव पाश्वा 384 गांवों के आराध्यदेव कार्तिक स्वामी की यात्रा करेंगे। 17 दिसंबर को चक्रव्यूह की रचना होगी, 19 दिसंबर को दुर्योधन वध के साथ समापन होगा। पांडव नृत्य देखने के लिए गांव के प्रवासी एवं धियाणियां गांव में पहुंचने लगी हैं। पांडव नृत्य कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष सते सिंह पंवार, उपाध्यक्ष नत्था सिंह पंवार, सचिव मोहन सिंह फस्र्वांण व कोषाध्यक्ष राकेश सिंह ,जगदीप पंवार, महिला मंगलदल व युवक मंगल दल संयुक्त रूप से पांडव नृत्य के संचालन कार्य में सहयोग करते आ रहे हैं। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि एक माह तक चलने वाले पांडव नृत्य को गांव की सुख समृद्धि एवं खुशहाली के लिए आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर गांव की धियाणियों को मायके आमंत्रित किया जाता है, साथ ही गांव के प्रवासी लोग भी पांडव नृत्य के दर्शन के लिए आते हैं। गांव के सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र राणा ने सभी भक्तों से देव कार्य में सहयोग की अपील की है।