पटेल ने आधुनिक भारत की नींव रखी:मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रेडियो पर मन की बात कार्यक्रम में सरदार पटेल को आधुनिक भारत का निर्माता बताया। उन्होंने कहा कि पटेल ने नये भारत की नींव रखी थी। 31 अक्टूबर को पटेल की जयंती है। पीएम ने संयुक्त राष्ट्र में भारतीय सुरक्षाबलों की साहस भरी भूमिका की तारीफ की। रेडियो पर यह 37वां मन की बात कार्यक्रम था। पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में गुरुनानक, सिस्टर निवेदिता, सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को याद किया। उन्होंने खादी को लेकर कहा कि यह अब ट्रांसफोरमेशन एज में आ चुका है। खादी की बिक्री में बड़ी छलांग लगी है। यह सचमुच सकारात्मक कदम है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में भारतीय सेना की बड़ी भूमिका की भी खूब तारीफ की। पीएम ने कहा कि हमारे सुरक्षा बलों की प्रमुख ताकत उनका मानवीय पक्ष है।
मन की बात में पीएम मोदी की प्रमुख बातें
दिवाली के मौके पर खादी और हैंडिक्राफ्ट की खूब हुई ब्रिकी
धनतेरस के मौके पर दिल्ली के एक खादी भंडार से 1.20 करोड़ की बिक्री बहुत ही अच्छी हैपिछले एक साल में खादी और हैंडिक्राफ्ट की बिक्री में 90 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है
लोगों के इस सहयोग से गरीब परिवारों को फायदा हुआ है
हमने खादी फॉर नेशन और खादी फॉर फैशन की बात कही थी, लेकिन अब कह सकता हूं कि खादी फॉर ट्रांसफॉरमेशन अपनी जगह ले रहा है
दिवाली अनुभव
राजन भट नाम के एक व्यक्ति ने मेरे दिवाली अनुभव के बारे में जानना चाहा है
हां, मैंने सीमा पर तैनात जवानों के साथ दिवाली मनाई
हमारा अनुभव उत्तम था
जब कभी हमलोगों को मौका मिले, तो उनकी गौरव गाथा जरूर सुनिए
सीमा के अलावा वे पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ा रहे हैं
संयुक्त राष्ट्र में भारतीय सुरक्षा बलों की साहस भरी भूमिका
विश्व में शांति स्थापित करने में संयुक्त राष्ट्र की शांति सेना बड़ी भूमिका निभाती है
यूएन के विभिन्न कार्यक्रमों में हमारे सुरक्षा बलों के जवान हिस्सा लेते हैं
भारत की बदौलत ही ऑल ह्युमन बीइंग बॉर्न फ्री एंड इक्वल की सोच स्थापित हुई है
यूएन शांति सेना में भारत बड़ी सक्रिय भूमिका निभा रहा है
हमारे 18 हजार जवानों ने अपनी सेवाएं दी हैं
अभी 7 हजार जवान इससे जुड़े हैं। यह दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी संख्या है
यूएन द्वारा चलाए गए 71 पीसकीपिंग फोर्स के ऑपरेशन में से 50 में भारतीय जवानों का योगदान है
पीपुल फ्रेंडली ऑपरेशन हमारे सुरक्षा बलों की विशेष योग्यता है
भारत पहला देश था, जिसने लाइबेरिया में महिला यूनिट भेजा था।
85 देशों के पीसकीपींग फोर्स को प्रशिक्षण दिया है
1989 में नामीबिया की स्वतंत्रता में प्रमुख भूमिका निभाई
सिस्टर निवेदिता
सिस्टर निवेदिता की 150वीं जयंती पर उनकी सेवा याद करने लायक है
उन्होंने भारतीय संस्कृति के गौरव की परंपरा को फिर से जीवित किया
1899 में प्लेग पूरे कोलकाता में फैला था, तब निवेदिता ने सफाई अभियान चलाया था
उन्होंने अपने स्वास्थ्य की चिंता नहीं की थी, यह सचमुच प्रेरणादायी कदम था
उन्होंने स्वच्छता का पाठ पढ़ाया
डॉ पार्थ शाह नाम के एक व्यक्ति के सवाल पर जवाब
जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर बाल दिवस की बधाई
इसी दिन डायबिटिज को लेकर जागरूकता दिवस भी मनाया जाता है
पहले तो इसे राजरोग कहा जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है
अब तो यह बीमारी किसी को भी हो जाती है
हमारी दिनचर्या में शारीरिक श्रम की कमी इसकी प्रमुख वजह है, खानपान पर ध्यान और आदत में बदलाव से आप इसे दूर कर सकते हैं
बच्चे खुले मैदानों में खेलें, बड़े लोग भी खुले मैदान में खेलें, लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का प्रयोग करें
योग करें, स्कूल से पहले 30 मिनट का योग भी कर सकते हैं
यह सहज, सरल और सर्वसुलभ है
खेल
हॉकी में भारत ने एशिया कप हॉकी जीता, बेहतरीन प्रदर्शन किया, पूरी टीम को शुभकामनाएं
बैडमिन्टन स्टार के श्रीकांत ने डेनमार्क ओपन खिताब जीता, यह गौरवशाली क्षण था
फीफा अंडर 17 विश्वकप के दौरान एक मैच देखने मैं भी गया, यह बड़ा इवेंट था, सभी खिलाड़ियों की ऊर्जा देखकर दंग रह गया
भारत के युवा खिलाड़ियों ने भी दिल जीता
हमारे देश में फुटबॉल का भविष्य उज्जवल है
स्वच्छ भारत अभियान
महाराष्ट्र के चंद्रपुर किले में सफाई का अभियान अद्भुत है। यह 200 दिनों तक लगातार चलता रहा।
इनकी तस्वीरें देखकर मैं दंग रह गया
इसे इकोलॉजिकल प्रोटेक्शन ऑर्गेनाइजेश द्वारा आयोजित किया गया था। इन तस्वीरों से आप प्रेरित हो सकते हैं
गुरुनानक जयंती
सिखों के पहले गुरु की जयंती (4 नवंबर) पर आप सबको बधाई
उनका जोर था- परमात्मा को याद करो, मेहनत करो और जरूरमंदों की मदद करो
पटेल की जयंती, इंदिरा की पुण्यतिथि
पटेल ने आधुनिक अखंड भारत की नींव रखी थी
परिवर्तनकारी विचार और उसे साकार करना उनका प्रबल पक्ष था
देश को एक करने का कार्य सिर्फ वही कर सकते थे
पटेल की बात सदा, सर्वदा हमलोगों के लिए प्रेरणा करने वाली है।
उन्होंने जाति से दूर रहने की बात कही थी
31 अक्टूबर को रन फॉर यूनिटी का भी आयोजन किया गया है, आप लोग इसमें शरीक हों
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि भी इसी दिन है