पेंशनर कल्याण संघ कुल्लू खण्ड की मासिक बैठक संपन्न

-कुल्लू के सरवरी स्थित टीचर होम में आयोजित की गई बैठक
कमलेश वर्मा,
कुल्लू। पेंशनर कल्याण संघ कुल्लू खंंड के समस्त पैंशनरों की मासिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधान जेएन शर्मा द्वारा की गई। जानकारी देते हुए प्रधान जेएन शर्मा ने बताया कि उक्त बैठक सरवरी स्थित टीचर होम में संपन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम स्व. किशनचंद स्वास्थय विभाग, स्व. ओपी खंडवाल जिला स्वास्थय अधिकारी तथा श्याम सुंदर सूद, स्व. शंकुतला पुईद, फायर अफसर के नौजवान दामाद के आकस्मिक निधन पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद जेएन शर्मा की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए। इस मौक़े पर उन्होंने कहा कि चुनाव संपन्न हो गए है, तथा चुनाव परिणाम 18 दिसंबर को आएंगे इसलिए संघ ने यह फैसला लिया है कि आने वाली सरकार के समक्ष अपनी सारी मांगे उठाएंगे। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी पैंशनरों को सितंबर, अक्तूबर 2017 की पैंशन अभी तक जारी नहीं की गई है, दो माह की पैंशन तुरंत जारी की जाए। उन्होंने कहा कि प्रमुख सचिव स्वास्थय हिमाचल प्रदेश शिमला से आग्रह है कि वे जिला अस्पताल कुल्लू में डॉक्टरों के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए। उन्होंने कहा कि जिलाधीश कुल्लू से आग्रह है कि वे आरटीओ कुल्लू को आदेश दें कि प्राइवेट बसों में टिकट देना शुरू करवाए तथा ऑटो वालों की मनमानी पर अकुंश लगाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रमुख सचिव विद्युत हिमाचल प्रदेश से आग्रह है कि वे अध्यक्ष एचपीएसबीबी शिमला को आदेश दें कि औट सुंरग में शीघ्र ही फ्लड् लाईटस तथा कैमरें लगाए जाएं। इस बैठक में अमर भारती महासचिव, टीडी ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुरनदेव शर्मा, सचिव अशोक शर्मा, उपाध्यक्ष वीडी कुल्लवी संगठन सचिव अशोक शर्मा,उपाध्यक्ष वीडी कुल्लवी, संगठन सचिव हेमा शर्मा, संयुक्त सचिव कमला नेगी, शारदा देवी, प्रभार सचिव कैलाश शर्मा, वयोवृद्ध जगत राम, जगमोहन शर्मा, चनेराम, हिरदे राम, जगदीश भारद्वाज, रमा भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *