पेंशनरों को 2 साल में एक बार प्रदान की जाए एलटीसी की सुविधा…भारद्वाज

कमलेश वर्मा(परी),कुल्लू,11दिसंबर। सिविल पैंशनर्ज एवं सोशल वेलफेयर एसोसिएशन कुल्लू मंडल की मासिक बैठक मंडल प्रधान जय बिहारी भारद्वाज की अध्यक्षता मेें हनुमान मंदिर ढालपुर में आयोजित की गई। वहीं, मंडल कार्यकारिणी सदस्यों, पैंशनर्ज एवं फैमिली पैंशनर्ज ने भी बैठक में बढ़चढ़ कर भाग लिया। बैठक में सबसे पहले भुंतर मंडल के महासचिव स्व. हरीश कौशल के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। जानकारी देते हुए कुल्लू मंडल के प्रधान जय बिहारी भारद्वाज ने बताया कि बैठक में निम्रलिखित प्रस्ताव पारित किए गए। उन्होंने बताया कि बैठक में आगामी सरकार से आग्रह किया गया कि बैठक में 65, 70 व 75 वर्ष पार कर चुके हिमाचल प्रदेश के सेवानिवृत कर्मचारियों को 5,10 एवं 15 प्रतिशत की अतिरिक्त पैंशन देने संबंधी उक्त मांग को स्वीकृत किया जाए। उन्होंने बताया कि बैठक में प्रदेश सरकार से मांग की गई कि पैंशनरों को हर माह 1000 रूपए चिकित्सा भत्ता प्रदान किया जाए। पैंशनरों को दो साल में एक बार एलटीसी की सुविधा प्रदान की जाए। उन्होंने बताया कि ऑल इंडिया लेबल पैंशनर डे जो 17 दिसंबर को बीडीओ ऑफिस के सभागार में मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मंडल से जो पैंशनर 80 वर्ष पार कर चुके हैं उन्हें सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पैंशनरज के विभिन्न कार्यालयों में लंबित पड़े मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए धनराशी का प्रावधान किया जाए। इसके अलावा कुल्लू से मनाली वाया वामतट सांय 7 बजे बस चलाने की भी मांग की गई तथा मुद्रिका बस कुल्लू से भुंतर बाया जिया चलाने की भी मांग की गई। इस बैठक में जिला प्रधान मोहर सिंह ठाकुर, कैशियर भादर चंद, राज्य सहसचिव सेस राम ठाकुर, कुल्लू मंडल के उपप्रधान टेढी सिंह ठाकुर, महासचिव केजी शर्मा, कैशियर तीर्थ राम राणा, नगर खंड के प्रधान ओम प्रकाश शास्त्री, मंगल चंद, आरपी शर्मा, वेद राम, खीमी राम, डूगे राम, चुनी लाल शर्मा, मिसरू देवी, शेर सिंह, लेवत राम आदि अन्य पैंशनरज व फैमिली पैंशनर्ज उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *