आनी में कल रक्तदान शिविर में भाग लेकर पुण्य कमाएंगे लोग

आनी के पुराने अस्पताल में आयोजित किया जा रहा शिविर
-स्वास्थ्य विभाग आनी द्वारा किया जा रहा कैम्प का आयोजन
-हिम संस्कृति संस्था के 35 सदस्य करेगें रक्तदान
-आनी की प्रसिद्ध समाजसेवी सचेत व हिम संस्कृति संस्थाएं लोगों को कर रही रक्तदान के लिए जागरूक
कमलेश वर्मा(परी), 28 नवबंर। ज़िला कुल्लू के आनी में बुधवार 29 नवम्बर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। एक दिवसीय यह ब्लड डोनेशन कैम्प(रक्तदान शिविर)स्वास्थ्य विभाग द्वारा आनी द्वारा आयोजित किया जा रहा है।यह रक्तदान शिविर आनी के पुराने अस्पताल भवन में आयोजित होगा। इस रक्तदान शिविर को लेकर आनी के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।उधर, आनी की प्रसिद्ध समाजसेवी सचेत संस्था इस शिविर में विशेष योगदान दे रही है। संस्था द्वारा लोगों को रक्तदान करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि संस्था द्वारा लोगों को रक्तदान कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि आजकल सोशल मीडिया का जमाना है इसलिए लोगों को खासकर व्हाट्सएप व फेसबुक पर इस शिविर के बारे में बताया जा रहा है ताकि लोग बढ़चढ़ कर इस कैम्प में भाग ले सकें और रक्तदान कर पुण्य कमाएं।उन्होंने आनी व कुल्लू ज़िला की जनता से आग्रह किया है कि अपने व्यस्ततम कार्यक्रम से कुछ समय परमार्थ के लिए निकालकर बुधवार को सुबह 11 बजे के बाद इस कैम्प में आकर रक्तदान अवश्य करें, क्योंकि आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है।
—————————————————————————
—————————————————————————
हिम संस्कृति के 35 सदस्य भी करेगें रक्तदान
आनी की हिम संस्कृति संस्था के 35 सदस्य भी इस रक्तदान शिविर में भाग लेंगे। हिम संस्कृति संस्था के महासचिव चमन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी संस्था के 35 सदस्य इस शिविर में रक्तदान करके पुण्य कमाएंगे। उन्होंने बताया कि वे इससे पहले 23 बार रक्तदान कर चुके हैं और इस बार
29 नवबंर को वह 24वीं बार रक्तदान करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस पुनित कार्य के लिए उनको हिमाचल प्रदेश सरकार प्रमाण पत्र जारी कर चुकी है। शर्मा ने कहा कि जीवन में सभी को रक्तदान करना
चाहिए जिससे दूसरे को जीवनदान मिल सकता है।उन्होंने बताया कि धन,दौलत, सोना-चांदी दान करने से कोई लाभ नहीं मिल सकता सबसे बड़ा
महादान रक्तदान माना जाता है। वहीं, ग्राम पंचायत शिली के पूर्व प्रधान किशोरी लाल ने बताया कि वह जब तक जिन्दा रहेंगे तब तक हर 6 महीनें बाद रक्तदान करते रहेगें। इसके अलावा शिक्षक,नेत्र सिंह,झाबेराम सहित 35 युवाओं ने भी रक्तदान करने की इच्छा जाहीर की है। इसके अलावा आनी की समाजिक संस्थाऐं भी इस रक्तदान शिविर में बढ़चढ़ कर भाग लेंगी। इसके अतिरिक्त हिम संस्कृति संस्था द्वारा रक्तदान करने वाले सभी रक्तदानियों को प्रशस्ती पत्र व पुरस्कार भी प्रदान किये जाएंगे।
————————————————————————————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *