धस्माना ने जाना घायलों का हाल

 देहरादून। संजय कॉलोनी, पटेलनगर स्थित घर में सिलेंडर से रसोई गैस लीक होने के चलते आग लग गई। आग की चपेट में गैस जला रही महिला समेत तीन लोग आए गए। जिन्हें फायर ब्रिगेड की टीम से घर से बाहर निकाला और करीब एक घंटे मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इंस्पेक्टर पटेलनगर रितेश साह ने बताया कि संजय कॉलोनी स्थित घर में सुरजीत सिंह और उनका परिवार रहता है। शुक्रवार को उनकी पुत्रवुध ने रसाई में जाकर गैस चलाई तो इस दौरान ही सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण पहले रसोई और फिर घर में आग लग गई। आग की चपेट में आई महिला गुरदर्शन को बचने के चक्कर में उनका बेटा हरप्रीत और ससुर सुरजीत भी झुलस गए। कंट्रोल रूम में सूचना के बाद पटेलनगर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग की चपेट में आए सुरजीत सिंह (85), उनके पोते हरप्रीत सिंह (22) और पुत्रवधु गुरदर्शन सिंह (42) को झुलसी हालत में घर से बाहर निकाला। इसके बाद दो फायर टेंडर से पानी की बौछार कर घर में लगी आग बुझाई गई। आग बुझाने में फायर टीम को करीब एक घंटे का वक्त लग गया। उधर, आग से झुलसे तीनों घायलों को उपचार के लिए कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना से अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर उपचार का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *