सत्य मोहन स्कूल के बच्चों को बताईं नालसा की योजनाएं


कमलेश वर्मा(परी)
कुल्लू, 01दिसंबर। विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य पर जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सत्य मोहन स्कूल मौहल में विधिक साक्षरता शिविर लगाया। शिविर की अध्यक्षता करते हुए प्राधिकरण के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मोहित बंसल ने बच्चों को उनके अधिकारों और राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। वरिष्ठ अधिवक्ता धर्मेंद्र शर्मा ने एड्स पीडि़तों और उनके बच्चों को मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं से अवगत करवाया। स्कूल के प्रधानाचार्य ने शिविर के आयोजन के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *