गुच्चूपानी पर्यटक स्थल पर प्लास्टिक का सामान बैन

देहरादून। जिलाधिकारी एस.ए मुरूगेशन की अध्यक्षता में देर शाम कैम्प कार्यालय में गुच्चु पानी पर्यटन स्थल डीएमसी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। बैठक में गुच्चुपानी पर्यटन स्थल पर गेट के भीतर प्लास्टिक के पानी की बोतल, कुरकुरे, लेज, बिस्कुट एवं अन्य खाद्य सामग्री जिस पर प्लास्टिक का रैपर लगा हो को अन्दर ले जाना मना व प्रतिबन्धित कर दिया गया है, यदि फिर भी कोई पर्यटक प्लास्टिक के रैपर वाली कोई भी खाद्य सामग्री मुख्य गेट से अन्दर ले जा रहा है तो उस खाद्य सामग्री के प्लास्टिक रैपर पर 10 रूपये का स्टीकर लगाया जायेगा, वह 10रूपये पर्यटक को उस दशा में वापस किये जायेंगे जब वह वापस आते समय रैपर गेट पर जमा करायेगा, वर्तमान में यह व्यवस्था पर्यटन स्थल के अन्दर के नौ दुकानों , कैन्टीन तथा मुख्य गेट पर लागू की गयी है। जिलाधिकारी ने इस व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालन हेतु पी.आर.डी के माध्यम से दो जवान रखने के आदेश पर्यटन विभाग को दिये गये। जिलाधिकारी ने स्वजल परियोजना के माध्यम से पर्यटन स्थल पर 15 जैविक एवं अजैविक कूड़ेदान लगाने तथा कूड़े के निस्तारण हेतु लगभग 5 लाख की लागत से सेरीगेसन सेन्टर बनेगा, जिससे खाद भी बनाई जायेगी। उन्होने पार्किंग स्थल पर 8म5कूड़ा निस्तारण के लिए आर.ई.एस द्वारा निर्माण किया जायेगा तथा बजट डीएमसी का होगा। जिलाधिकारी ने आदेश दिये कि सांय 05 बजे के बाद पर्यटन स्थल पर अनाधिकृत प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा, अनाधिकृत प्रवेश रोकने हेतु पर्यटन स्थल जाली नुमा लगाने के आदेश दिये, जिससे सांय 05 बजे बाद पर्यटन स्थल पर कोई अनाधिकृत प्रवेश न कर पाये। पर्यटन स्थल पर रैलिंग लगाने हेतु 39 लाख सिंचाई विभाग को दिया था, रैलिंग लगाने का शेष कार्य आर.ई.एस द्वारा जाली की लम्बाई बढाने का कार्य किया जायेगा। जिलाधिकारी ने पर्यटन स्थल पर साफ-सफाई के सौन्दर्यीकरण, कैन्टीन के सामने पार्क का विकास तथा गेट पर चौकीदार की व्यवस्था करने के आदेश दिये गये। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वीर सिंह बुदियाल, उप जिलाधिकारी सदर प्रत्युश सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *