पुलिस के हत्थे चढ़े वाहन चोर

रुडक़ी। झबरेड़ा पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक बरामद की। दोनों पर वाहन चोरी के कई मुकदमें दर्ज हैं। एसपी देहात मणिकांत मिश्र ने प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि झबरेड़ा थाना पुलिस ने सहारनपुर बॉर्डर से चेकिंग के दौरान इन युवकों को पकड़ा। उनके पास से चार स्पलेंडर एक पल्सर बजाज बाइक बरामद की है। पुलिस के मुताबिक युवकों ने अपने नाम अमन सैनी पुत्र मांगेराम सैनी निवासी मोहल्ला छावानी कस्बा व थाना झबरेड़ा, रोहित उर्फ रामू पुत्र रतन सिंह निवासी ग्राम मुंडीखेड़ी थाना रामपुर मनिहारन जिला सहारनपुर (यूपी) बताए। अमन सैनी पर पहले से यूपी और उत्तराखण्ड में वाहन चोरी के केस दर्ज है। पुलिस के मुताबिक शातिर चोर वाहन चोरी के लिए ऐसा स्थान चुनते थे जहां पर पार्किंग नहीं होती थी।