निजी स्कूलों का शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान:नेगी

कमलेश वर्मा(परी)। ज़िला कुल्लू के गड़सा स्थित ग्लोबल विलेज स्कूल गड़सा में बुधवार को धूमधाम से वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। समारोह में जहां सेंटर हेड टीचर खुशहाल नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध लेखक जयदेव विद्रोही द्वारा की गई। कार्यक्रम का मंच संचालन आरती पठानिया व भगवान प्रकाश ने किया। स्कूल के प्रिंसिपल गणेश भारद्वाज ने अतिथियों का स्वागत कुल्लवी परंपरानुसार किया गया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा स्कूल का वार्षिक प्रपत्र भी प्रस्तुत किया जिस। वहीं, चेयरमैन कैलाश गौतम ने कार्यक्रम की भूमिका और रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम में बच्चों ने समूह नृत्य, नाटक, मार्शल आर्ट शो, राग यमन आदि प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस दौरान तनुज को पाठशाला में दाखिल होने वाले प्रथम छात्र का पुरस्कार दिया। अंकिता को बेहतरीन खेल पुरस्कार, सुनैना पॉल को स्टूडेंट ऑफ दि ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आरती पठानिया को बेस्ट टीचर, बबीता शर्मा को क्रिएटिव टीचर, संध्या पॉल को डेडिकेटेड टीचर तथा रीमा शर्मा को पंक्चुअल टीचर के सम्मान से सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि खुशहाल नेगी ने कहा कि निजी स्कूलों का शिक्षा के क्षेत्र में योगदान सराहनीय है और पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी ग्लोबल विलेज स्कूल ने गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा है। अध्यापकों का परिश्रम देखते ही बनता है। लेखक जयदेव विद्रोही ने कहा कि इन नन्हे बच्चों की प्रतिभा देखते ही बनती है। स्कूल ने बहुत कम समय मे अपने को स्थापित कर लिया है। इस अवसर पर प्रधान चित्रलेखा, कांगड़ा बैंक के प्रबंधक शेर सिंह, रामचंद्र शर्मा, अजय पॉल, रोशन, सुरेंद्र, उत्तमी देवी, अरुणा आदि विशेष तौर पर उपस्थित रहे। स्कूल के चेयरमैन कैलाश गौतम ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पाठशाला में समाज की विभूतियों के आने से बच्चों को प्रोत्साहन मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *