फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधु

पेरिस। रियो ओलम्पिक 2016 की रजत पदक विजेता भारत की पी.वी. सिंधु ने शुक्रवार को वर्ल्ड सुपर सीरीज बैडमिंटन टूनार्मेंट फ्रेंच ओपन के महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
सिंधु ने क्वार्टर फाइनल में चीन की चेन यूफेई को सीधे गेमों में 21-14, 21-14 से मात दी। सिंधु को यह मैच जीतने में सिर्फ 41 मिनट लगे। सेमीफाइनल में उनका सामना दक्षिण कोरिया की सुंग जी ह्यून और इंडोनेशिया की अकाने यामागुची के बीच होने वाले अन्य क्वार्टर फाइनल मैच की विजेता से होगा।यामागुची ने भारत की सायना नेहवाल को दूसरे दौर में मात देते हुए यहां तक का सफर तय किया है।