रेलवे प्रशासन :देहरादून में जनता और उज्जैन एक्सप्रेस की आवाजाही फरवरी तक रद्द

देहरादून। बढ़ते हुए ट्रेन हादसों को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने देहरादून से आने और जाने वाली जनता और उज्जैन एक्सप्रेस दिसंबर से फरवरी तक के लिए रद कर दी गई हैं। रेलवे प्रशासन ने यह निर्णय ट्रेन हादसों और मैदानी इलाकों में बढ़ते कोहरे को देखते हुए लिया है।
तीन ट्रेन हुई प्रभावित
पूर्व में कोहरे के कारण कई ट्रेन हादसे हुए जिनमे लाखो लोगो को अपनी जान गवानी पड़ी रेलवे प्रशासन ने इन्ही ट्रेन हादसों से सबक लेते हुए दून से आने और जाने वाली दो ट्रेनों की आवाजाही रद्द कर दी है । सप्ताह में मंगलवार और बुधवार को दून आने वाली उज्जैन एक्सप्रेस छह दिसंबर से 14 फरवरी तक नहीं चलेगी। इन दोनों ट्रेनों का संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा दून से इंदौर जाने और आने वाली इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस आठ दिसंबर से 10 फरवरी तक केवल हरिद्वार तक आएगी और हरिद्वार से ही वापसी रवाना होगी। यह ट्रेन दून से सप्ताह में शुक्रवार और शनिवार को चलती है।
जबकि इंदौर दून एक्सप्रेस हरिद्वार से ही वापस कर दी जाएगी। स्टेशन अधीक्षक सीताराम सोनकर ने बताया कि बनारस से दून आने वाली जनता एक्सप्रेस दो दिसंबर से 14 फरवरी तक के लिए रद कर दी गई है।
रेलवे प्रशासन के मुताबिक अभी तक यही तीन ट्रेनों के प्रभावित होने की सूचना मिली है।