इन घरेलू उपाय से दूर करें एसिडिटी

नई दिल्ली। अक्सर कई लोगों को घर से बाहर का खाना खाने या ज्यादा मसालेदार खाना खाने के बाद एसिडिटी की समस्या हो जाती है। यह एक सामान्य समस्या है जो सभी उम्र के लोगों को प्रभावित करती है। जो लोग अक्सर एसिडिटी की समस्या से पीड़ित रहते हैं उनकी समस्या को हम एसिड स्टमक कह सकते हैं। मसालेदार भोजन, व्यायाम की कमी, अनियमित खाने की आदतें, तनाव या शराब पीने से अक्सर एसिड की समस्याएं हो सकती हैं। तो आइये जानते है वे घरेलु उपाय जो एसिडिटी में राहत दिलाते है।
1.तुलसी -तुलसी की पत्तियां सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों के अलावा एसिडिटी में भी ये आराम दिलाने में मददगार साबित होती है।
2.आंवला- इस परेशानी में आपको आंवले का सेवन करना चाहिए, आप घर पर आंवला टॉफी भी बनाकर या बाजार से खरीदकर भी ला सकते हैं।
3.जीरा- अगर घर में जीरा नहीं है तो बाजार से मंगवाकर जीरे को भून लें और फिर काले नमक के साथ इसका सेवन करें ऐसा करने से आपको तुरंत आराम मिल जाएगा।