अधिकार और कर्तव्य एक ही सिक्के के दो पहलू…नरेश कुमार

सत्यामोहन स्कूल मौहल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
-मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने छात्रों को दी क़ानूनी की जानकारी
कमलेश वर्मा(परी)
कुल्लू, 13 दिसंबर। कुल्लू के मौहल स्थित सत्यामोहन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नरेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने ग्यारहवी से बाहरवीं कक्षा के छात्रों को क़ानूनी पाठ पढ़ाया। स्कूल के प्रबन्धक लेखपाल ठाकुर ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नरेश कुमार एवं स्कूल के कानूनी सलाहकार एवं पूर्व में बार एसोसिएशन कुल्लू के अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर को शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नरेश कुमार ने छात्रों को से कहा कि मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य के बारे में जानकारी दी और कहा कि अधिकार और कर्तव्य एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। छात्रों को बताया कि रैगिंग निषेध कानून है जिसके तहत रैगिंग करने वालों के लिए सज़ा का प्रावधान किया गया है। 6 से 14 साल तक के बच्चों को शिक्षा का अधिकार प्राप्त है। साथ ही उन्होंने छात्रों से कहा कि वे जीवन में अपना लक्ष्य निर्धारित कर जमकर मेहनत करें तभी वो उसे प्राप्त करें। स्कूल की प्रधानाचार्या तारिका ठाकुर ने कहा कि छात्रों को कानूनों के बारे में जानकारी दी गयी और उन्होंने कहा कि स्कूल द्वारा समय-समय पर कानून, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाता है ताकि छात्रों को जानकारी मिलती रहे। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नरेश कुमार, तेजा नेगी, समरी, महेंद्र ठाकुर, स्कूल कानूनी सलाहकार एवं पूर्व में बार एसोसिएशन कुल्लू के अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, सत्यामोहन स्कूल के प्रबन्धक लेखपाल ठाकुर, एवं प्रधानाचार्या तारिका ठाकुर भी मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *