राज्य में फिर बनेगी बीजेपी की सरकार : रीति पाठक

सीधी। भारतीय जनता पार्टी विकास के मुद्दों को लेकर जनता के बीच में है। जनता अपना पिछला भरोसा बीजेपी पर कायम रखेगी और एक बार फिर सूबे में शिवराज सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। यह बात सीधी जिले की सांसद रीति पाठक ने कहीं
सोमवार को जिला बीजेपी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद रीति पाठक ने कहा कि इस बार पार्टी पिछले सारे रिकॉर्ड को तोड़कर जिले की चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। हम विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुँच रहा हैं। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने समाज के हर तबके का पूरा ध्यान रखा है। शिवराज सरकार द्वारा संचालित लाडली लक्ष्मी योजना प्रदेश ही नहीं पूरे देश में लोकप्रिय हैं। कई अन्य राज्य इस योजना का अनुकरण कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा चलाई जा योजनाओं के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि आज गरीब परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए जा रहे हैं, घर घर में उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिए जा रहे है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार जनता के विकास के लिए कई हितकारी योजनाएं चलाई जा रहीं हैं।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कहा कि चुनाव के बाद भितरघातियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पार्टी के खिलाफ काम कर रहे कार्यकर्ताओं की प्रतिदिन की रिपोर्ट प्रदेश भाजपा कार्यालय में भेजी जा रही है। चुनाव के बाद इन पर प्रदेश कार्यालय कठोर निर्णय लेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *