अप्रैल में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर शासन की तैयारियों का डंका बजना शुरू

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश में होने वाले निकाय चुनावो को लेकर शासन ने भी तैयारिया करनी शुरू कर दी है । देहरादून समेत राज्य के आठ नगर निगमों में जनसंख्या के आधार पर पार्षदों की संख्या तय कर इस सिलसिले में शासन ने सोमवार को अधिसूचना भी जारी कर दी। वर्तमान की बात करे तो यहां निर्वाचित पार्षदों की संख्या 60 है। लेकिन अब अधिसूचना के आधार पर अब देहरादून नगर निगम में पार्षदों की संख्या 100 हो जाएगी।
वर्तमान में देहरादून नगर निगम की आबादी सात लाख से अधिक है। जाहिर है कि यहां अगले साल होने वाले चुनाव में पार्षदों की संख्या बढ़कर सौ हो जाएगी। वर्तमान में इस निगम में 60 निर्वाचित पार्षद हैं, जबकि 14 मनोनीत।
देहरादून नगर निगम में सर्वाधिक पार्षद
शहरी विकास सचिव नितेश कुमार झा की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार नगर निगमों में एक से दो लाख तक की आबादी पर 40, दो से चार लाख तक 60, चार से पांच लाख लाख तक 70, पांच से छह लाख तक 80, छह से सात लाख तक 90 और सात लाख से अधिक आबादी वाले निगमों में निर्वाचित पार्षदों की संख्या 100 रहेगी। इस लिहाज से देखें तो राज्य के सबसे बड़े देहरादून नगर निगम में सर्वाधिक पार्षद होंगे।
तो वही दूसरी ओर, राज्यभर में स्थानीय निकायों के लिए चुनावी सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं। दोनों ही प्रमुख दलों भाजपा और कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बैठकों का दौर भी प्रारंभ हो गया है। साथ ही इच्छुक दावेदारों ने भी गोटियां बिछानी प्रारंभ कर दी हैं। आने वाले दिनों में चुनावी गर्माहट और तेज होने की आशंका हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *