रन फॉर गुड गवर्नेंस’ को झण्डी दिखाकर रवाना किया

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को सचिवालय में राज्य स्थापना सप्ताह के अवसर पर आयोजित ‘रन फॉर गुड गवर्नेंस’ को झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह ने कहा कि आज हम सचिवालय के लोग यहां पर प्रदेश के विकास का संदेश देने के लिए दौड़ रहे हैं।
पहले रैबार, फिर रिस्पना का पुनर्जीवीकरण और अब ‘रन फॉर गुड गवर्नेंस’। त्रिवेंद्र सरकार हर दिन अपने कार्यक्रमों से आम आदमी से लेकर अधिकारियों तक को जोड़ रही है। आज रन फॉर गुड गवर्नेंस के मौके पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने कहा कि सचिवालय की परिक्रमा करके हम प्रदेश के विकास की गति का संदेश देंगे। हमें गुड गवर्नेंन्स पर ध्यान देना है। राज्य की विकास की गति तेजी से दौड़े, यह संकल्प लेकर हमें दौड़ना है। हमें सकारात्मक सोच बनानी है। उन्होंने कहा कि हमने 2 नदियों अल्मोड़ा में कोसी और देहरादून में रिस्पना (ऋषिपर्णा) नदी के पुनर्जीवीकरण का कार्यक्रम शुरू किया। यदि हम अभी भी नहीं बदले तो इन नदियों का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। रिस्पना के लिए ऐसी रणनीति बनानी है कि जिसके तहत नदी के आस-पास जितने भी पौधे लगेंगे, उन्हें एक दिन में ही लगाया जाएगा। उन्होंने अपील की कि इसमें सभी लोग भाग लें तभी यह अभियान सफल हो पाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे IAS अधिकारी विद्यालयों में गए। उन्होंने विद्यालयों की स्थिति और विद्यार्थियों की स्थिति को समझा होगा। नीति निर्धारक जब सच्चाई को जानेंगे, स्थिति को समझेंगे तो उसके अनुसार नीतियां बना पाएंगे। इस अवसर पर मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारीगण एवं सचिवालय के सभी अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *