सलमान ने किया संजय लीला भंसाली की “पद्मावती” का समर्थन

सलमान ने किया संजय लीला भंसाली की “पद्मावती” का समर्थन

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती को लेकर काफी हंगामा मचा हुआ है। राजनीतिक और कुछ सामाजिक संगठन जहां पद्मावती के पीछे पड़े हैं, वहीं फ़िल्म इंडस्ट्री पद्मावती मामले में भंसाली को सपोर्ट कर रही है, मगर अब सलमान ख़ान ने भंसाली के समर्थन में बड़ी बात कही है।
सलमान ने एक इंटरव्यू के दौरान इस मुद्दे पर कहा, भंसाली एक अच्छे निर्देशक हैं। उन्हें विषयों की समझ है। यह मेरा यकीन है कि वह सोच समझ कर ही कुछ बनाएंगे। और यह निर्णय सीबीएफसी को लेने दिया जाए। सलमान ने यह भी कहा कि कोई भी निर्णय उनकी फिल्म देखे बिना ना दें। संजय लीला अच्छी फिल्में बनाते रहे हैं। वह सेंसिबल फिल्म मेकर हैं।उन्हें फिल्म दिखाने का हक है। सलमान ही नहीं आईएफटीडीए ने भी भंसाली को पूरी तरह से सपोर्ट देने का निर्णय लिया है। इस दौरान सुधीर मिश्रा और बाकी निर्देशकों ने मिल कर भी मुहिम शुरू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *