तो इस फिल्म में नजर आएंगी सपना चौधरी!

मुंबईः हरियाणा की फेमस डांसर और बिग बॉस फेम सपना चौधरी अब बॉलीवुड में काम करने जारही है। ‘बिग बॉस’के 11वें सीजन में नजर आई सपना का हाल ही में एक गाना भी रिलीज हुआ था जिसे उनके फैन्स ने खूब सराहा है। सपना बॉलीवुड फिल्म ‘नानू की जानू’ और ‘वीरे दी वेङिंग’ में स्पेशल सॉन्ग कर चुकी हैं। वह बॉलीवुड की फिल्म ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ में नजर आएंगी।

सपना के साथ ही टीवी के कई बडे चहरे विक्रांत आनंद, जुबैर खान और ‘कसौटी जिंदगी की’ की फेम एक्ट्रैस अंजू जाधव भी फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म को जोयाल डेनियल प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसके निर्देशक हादी अली हैं। सपना ने ये खुशखबरी अपने फैन्स को इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियों के जरिए दी इसके साथ ही सपना ने अपनी कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की। सपना अपने पहले गाने ‘सॉलिड बॉडी’ से फेमस हुई थी, वहीं हरियाणवी गाना ‘तेरी आंख्या का काजल’ को जैसे उनके नाम से जाना जाने लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *