दून केे दिल में सनसनी

देहरादून। प्रदेश की राजधानी में एक अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद हैं यहां चोरी, लूट, ठगी तो आम बात है ही लेकिन अब हत्या जैसे जधन्य अपराध भी अंजाम दिए जाने लगे हैं। सोमवार के राजधानी की धड़कन कहे जाने वाले धण्टाघर में एक युवक की हत्या कर शव फेंक बदमाशों ने पुलिस को खुला चैलेंज किया देहरादून में हत्या की खौफनाक घटना सामने आई है। एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शहर के बीचों बीच घंटाघर के पास उस वक्घ्त सनसनी फैल गई। जब मृतक का शव हत्या के बाद घंटाघर धारा चैकी के घ्नघ्किट राजपुर रोड में फेंक दिया गया। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है। तथा फॉरेंसिक जांच की टीम ने मौके पर पहुंचकर खुलासा किया है की युवक की सिर पर गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक की पहचान यतिन वर्मा के रूप में हुई है। 27 साल का यतिन बागेश्वर का रहने वाला बताया जा रहा है।युवक 14 नवंबर से देहरादून में रह रहा था।
पुलिस ने शव की शिनाख्त बागेश्घ्वर के रहने वाले यतीन वर्मा के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि यतीन वर्मा 14 नवंबर को देहरादून आया था और एक होटल में ठहरा हुआ था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला।
एसपी सिटी प्रदीप राय के मुताबिक हो सकता है कि हत्या कहीं और करके शव को यहां फेंका गया हो।घटना स्थल पर पहुंची पुलिस मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है द्य युवक की हत्या करके शव को न्यू एम्पायर सिनेमा हॉल के पास फेंक दिया गया।घटना स्थल पर एसएसपी निवेदिता कुकरेती भी पहुंच गई है।