तीन बच्चो के शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

पंचकूला। जिले के मोरनी इलाके में सुबह तीन बच्चों के शव मिले। ये बच्‍चे कुरुक्षेत्र जिले के सारसा गांव के थे और पिछले कई दिनों से लापता थे। तीनों के शव मोरनी वन क्षेत्र में मिले हैं। 11वर्ष, आठ वर्ष और चार वर्ष के इन बच्‍चों की हत्या उनके पिता और चाचा ने की है। हत्‍या कर उन्‍होंने उनके शव मोरनी के जंगलों में फेंक दिया। दाेनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पिता का दूसरी महिजा से था अवैध संबंध, उससे शादी के लिए बच्‍चों को रास्‍ते से हटाना चाहता था
आज सुबह मोरनी वन क्षेत्र में लाेगों ने तीन बच्‍चों के शव देखे तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों ने इस बारे में तुरंत पुलिस का सूचना दी। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची। तीनों बच्‍चों की हत्‍या गाेली मार कर की गई है। पुलिस ने तीनों शव अपने कब्‍जे में ले लिये।
पुलिस को सूचना मिली कि पंचकूला में मोरनी वन क्षेत्र में दो बच्चों के शव हैं। पुलिस ने शवों की पहचान होने पर कुरुक्षेत्र पु‍लिस को सूचना दी तो पता चला कि वे कुरूक्षेत्र के गांव सारसा से गायब हुए तीन बच्‍चों में से हैं। इसके बाद जंगल में छानबीन के बाद मंगलवार सुबह 11 बजे अंदर तीसरे बच्‍चे का शव भी मिल गया। परिवारजनों को तीनों बच्चों की हत्या के बारे में पता चलते ही उनमें कोहराम मच गया।
बच्चों के शव बरामद हुए तो तीनों बच्चों के पिता का फोन बंद आ रहा था। शक के आधार पर कुरुक्षेत्र पुलिस ने पिता सोनू मलिक से कड़ाई से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। पता चला कि तीनों बच्चों की हत्या पिता सोनू मलिक व चाचा जगदीप मलिक ने की है। हत्‍या का कारण अवैध संबंध बताया जा रहा है। बताया जाता है कि सोनू मलिक का किसी अन्‍य महिला से संबंध है और उससे उसके बच्‍चे भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *