कुल्लू में पौधरोपण कर मनाया डॉ. रामाशीष का शहादत दिवस

कमलेश वर्मा,(परी)
कुल्लू, 07 दिसंबर। नई पेंशन योजना कर्मचारी संघ ने आज पूरे देश में डॉ. रामाशीष का शहादत दिवस मनाया। आज के दिन ही उत्तर प्रदेश के इस शिक्षक की मृत्यु पुरानी पेंशन बहाली के लिए किए जा रहे संघर्ष के दौरान हुए लाठी चार्ज से हुई थी राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष विजय कुमार बंधू ने इस दिन को पूरे देश में शहादत दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। राज्य अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने कहा की पूरे हिमाचल के हर जिले में गुरूवार को रामाशीष को भावपूर्ण श्रद्धांजली दी गई। कांगड़ा में जहां गरीब बच्चों को गुरूवार को पुस्तकें बांटी गई वहीं कुल्लू में पौधारोपण कर इस विशेष दिवस पर पर्यावरण की अलख जगाने का प्रयास कया गया। साथ ही विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने अपने-अपने दफ्तरों में दो मिनट का मौन रख कर उनको श्रद्धांजली दी। तत्पश्चात राज्य सचिव भरत शर्मा की अध्यक्षता में संघ की बठैक हुई जिसमें जल्द कुल्लू में कार्यकारिणी के फेरबदल एवं विस्तार करने का निर्णय लिया गया। जिला कार्यकारिणी में सभी विभागों को प्रतिनिधित्व दिए जाने का निर्णय लिया गया साथ ही सभी खंडों की कार्यकारिणी का भी विस्तार किए जाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया की पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा चुनाव छाया रहा था सभी राजनितिक दलों ने इसे अपने घोषण पत्र में भी जगह दी अब देखना है की नई सरकार आते ही कर्मचारी हिमाचल में बनने वाली नई सरकार संघ की इस सबसे महत्वपूर्ण मांग को मानते हुए कर्मचारियों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है। इस मौके पर उपाध्यक्ष विनोद ने भी अपने विचार रखे और कहा जनवरी से कुल्लू में सदस्यता अभियान तेज किया जाएगा। इस मौके पर रूम सिंह, प्रेम रोहित, विजय,संदीप, अमर, रीना, मनोज, डोलेराम, खेमदास, अरूण, याम्बा, हरीश, किशन, करन, कुबेर, आशा, बेगमा, उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *