धामावाला बाजार में शिमला बूट हाउस में लगी आग

देहरादून। राजधानी के सबसे भीड़भाड़ वाले बाजार धामावाला में एक जूतों की दुकान में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरी दुकान को अपने चपेट में ले लिया जिससे दुकान के अंदर रखा हुआ लाखों का सामान चंद मिनटों में ही खाक हो गया। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर अग्निशमन विभाग की 3 गाडिय़ां मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है लेकिन इतनी देर में दुकान के अंदर रखा हुआ लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत ये रही कि भीड़भाड़ वाले धामावाला बाजार में आग की लपटें दूसरी दुकानों तक पहुंचने से पहले ही अग्निशमन वाहन ने आग पर काबू पा लिया और अन्य दुकानों को नुकसान होने से बचा लिया गया। हालांकि, दुकान में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है जिसकी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *