परमाडु हथियारों पर रोकथाम को लेकर शिंजो आबे ने बनाई रणनीति

टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने यह जानकारी देते हुए कहा है कि उत्तर कोरिया के जरिये मिसाइल परीक्षणों में लगभग दो महीने तक ब्रेक लगाने के बाद ऐसा कोई इशारा नहीं मिला जिसकी वजह से उसने अपने हथियारों के विकास को रोका हो।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए आबे ने आसियान शिखर सम्मेलन के तहत कहा कि मेरा मानना है कि उत्तर कोरिया ने परमाणु हथियार विकसित करना जारी रखा है। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थिति में बातचीत करने का कोई मतलब नहीं निकलेगा । उनका कहना है कि उत्तर कोरिया के शासन के खिलाफ सख्त रोक लगाने की आवश्यकता है। जिससे वह कमजोर होकर बातचीत के लिए सामने आए ।
आबे ने कहा कि वह चीन और रूस सहित क्षेत्र के अन्य देशों के साथ मिलकर काम करेंगे ताकि उत्तर कोरिया मिसाइल और परमाणु हथियारों को विकसित करने की महत्वाकांक्षा छोड़ दे।