मसूरी पहुंचे शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे

मसूरी। शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे तीन दिवसीय निजी दौरे पर मसूरी पहुंचे है। ठाकरे अपने परिवार के साथ मसूरी के कैंपटी क्षेत्र छुट्टियां मनाने आये है। उनके दौरे को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासनिक अमला अलर्ट पर है।
सोमवार को देर शाम सुरक्षा के बीच उद्धव ठाकरे अपने परिवार के साथ सैर-सपाटे पर सैंजी गांव पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने उद्धव ठाकरे और उनके परिवार के सदस्यों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। ठाकरे ने गांववासियों के साथ फोटो खिंचवायीं और झंगोरे की खीर भी खाई।उद्धव ठाकरे ने गांव में ग्रामीण संस्कृति का लुत्फ उठाया और अपने कैमरे में पहाड़ को की तस्वीरों को कैद किया। उद्धव ठाकरे ने गांव की संस्कृति को काफी सहाराया। लेकिन दौरे के दौरान उद्धव ठाकरे ने मीडिया से दूरी बनाई रखी। ठाकरे ने गांव के घरो के बाहर लटकी मक्की देख उसके बारे में पूछा कि इससे क्या होता है, जिसपर गांव के लोगों ने बताया कि इसके घर के बाहर लटकाने से लक्ष्मी देवी प्रंसन्न होती है। वहीं उद्धव ठाकरे ने ग्रामीणों से गांव के बारे में और वहां हो रहे विकास के बारे में जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *