शॉपिंग मॉल में सांभर के घुसने से लोगो में अफरातफरी का माहौल

रामनगर। लखनपुर स्थित शॉपिंग मॉल कार्बेट टाइगर रिजर्व की सीमा से 50 मीटर की दूरी पर एक सांभर जंगल से भटककर देर रात शॉपिंग मॉल की पार्किंग में घुस गया। जिसे देखकर पार्किंग में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़कर जंगल ले जाया गया।
सांभर मादा लोगो की आवाजाही के बीच शुक्रवार रात 9 बजे कार्बेट के जंगल से सड़क पर भागती हुई शॉपिंग मॉल की अंडरग्रोउंड पार्किंग में घुसा गया। उसे पार्किंग में जाता देख लोगो ने शोर मचाया। जिसके बाद इसकी सूचना रामनगर वन प्रभाग के अधिकारियों को दी गई। सूचना पर बीट अधिकारी भुवन चन्द्र सती, प्रमोद पंत, किशोरी लाल, प्रताप, आदि वन कर्मी जाल लेकर मोके पर पहुंचे।
भीड़ को हटाने के लिए पहुंची पुलिस
सांभर को देखने के लिए लोगो का जमावड़ा लग गया , लोगो को देखकर सांभर चोंककर इधर उधर भागती रही। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने वहां पहुंचकर रेस्क्यू कर लोगो को हटाया , इस रेस्क्य में सांभर भी घायल हो गया और कड़ी मसक्कत के बाद सांभर को पकड़ने में सफलता मिलने पर उसे जाल डालकर कब्जे में लिया गया। बीट अधिकारी सती ने बताया कि सांभर को वाहन से जंगल ले जाकर सुरक्षित रूप से वहां छोड़ दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *