सिंधू, साइना राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में

नागपुर। ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू और साइना नेहवाल ने 82वीं सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि पुरूष वर्ग में दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत भी अगले दौर में पहुंच गए। महिला एकल क्वार्टर फाइनल में लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना ने आकर्षी कश्यप को 21 . 17, 21 . 10 से हराया।वहीं रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिंधू ने श्रेयांशी परदेशी को 21 . 11, 21 . 17 से मात दी । पुरूष वर्ग में श्रीकांत ने शुभम प्रजापति को 21 . 17, 23 . 21 से हराया। मिश्रित युगल में सात्विक साइ राज आर और अश्विनी पोनप्पा ने शिवम शर्मा और पूर्विषा एस राम को 21 . 14, 21 . 12 से हराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *