सपा ने किया राजभवन कूच

देहरादून। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओंं ने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुए प्रदर्शन कर राजभवन कूच किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महितोष मैठानी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था के अन्तर्गत सरकारी ऑफिस में सरकारी कार्मिक पर हमला, पुलिस व विभागीय उच्च अधिकारियों द्वारा अपराधियों को राजनीतिक शह के चलते सरंक्षण , कभी ऊर्जा प्रदेश का सपना संजोय राज्य के ऊर्जा विभाग में घोटालों का पनपता पावर हाउस जिसमें ऊर्जा उत्पादन की जगह घोटालों का उत्पादन नये कीर्तिमानों के साथ हो रहा है, भ्रष्ट अधिकारियों की नियुक्ति फेल सरकारी तंत्र जहां आबकारी विभाग के एक मृतक आश्रित को 9 साल तक अपने हक के लिए घुमाया जाता हो , सरकार के तानाशाही रवैये के कारण हड़ताली प्रदेश के रूप में अग्रणीय होता उत्तराखंड , सरकार का शराब माफियाओं को सरंक्षण आदि से अवगत करा, सरकार के चरित्र का दर्शाया।