मैच से पहले राष्ट्रगान को सुनकर भावुक हुए सिराज

नई दिल्ली: भारतीय गेंदबाजी की बखिया उधेडऩे वाले सलामी बल्लेबाज कोलिन मुनरो के शानदार शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने भारत को दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 40 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में वापसी की। इस मैच में टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने सिराज को टी-20 कैप दी। चाहे इस मैच सिराज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएं, लेकिन फिर भी वह फैंस के दिलों पर छा गए है। दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में हैदराबाद के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया। जैसे मैच के पहले राष्ट्रगान की शुरुआत हुई, तभी सिराज भावुक हो गए। राष्ट्रगान के दौरान मोहम्मद सिराज का आखों में आंसू आ गए जिन्हें वो अपने हाथों से पोछते नजर आए। इस तरह राष्ट्रगान में भावुक होने पर ट्विटर पर उन्हे जबरदस्त समर्थन मिला, यहां तक फैंस उन्हें देशभक्त का नाम दे दिया। बता दें कि 23 वर्षीय सिराज का आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया में चयन हुआ है। आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 2.6 करोड़ में खरीदा था। आईपीएल करियर की बात करें तो इन्होंने 16 मैचों में 26 विकेट लिए हैं, लेकिन दूसरे टी20 मुकाबले में भारत की तरफ से सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए। सिराज टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाले 71 भारतीय क्रिकेटर हैं।