एसएसबी स्वयंसेवकों का सरकार के खिलाफ धरना

देहरादून। एसएसबी स्वयं सेवक कल्याण समिति ने अपनी नियुक्ति व पेंशन सहित समस्याओं के समाधान के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को भी जारी रखा। उन्होंने प्रदेश व केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि शीइा्र ही मुख्यमंत्री आवास व सचिवालय कूच किया जायेगा। इसके लिए रणनीति तैयार की जायेगी। उनका कहना है कि सरकार उनके हितों के लिए गंभीर नहीं दिखाई दे रही है। उनका कहना है कि अब आंदोलन को तेज किया जायेगा।
उनका कहना है कि उनके हितों के लिए किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है जिससे रोष बना हुआ है। उनका कहना है कि लगातार संार्ष करने के बाद भी आज तक किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई है। वह सरकार की जन विरोधी नीतियों से नाराज है। यहां समिति के अध्यक्ष ब्रहमानंद डालाकोटी के नेतृत्व में एसएसबी स्वयंसेवक धरना स्थल पर इकट्ठा हुए और वहां पर उन्होंने अपनी मांगों के समाधान के लिए प्रदर्शन कर धरना दिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि एक शासनादेश के आधार पर स्वयं सेवकों को कुछ जनपदों में लोक निर्माण विभाग के मेट एवं बेलदार पदों पर नियुक्ति दी गई थी। एसएसबी स्वयं सेवक सभी जनपदों में नियुक्ति की मांग कर रहे थे किन्तु इस बीच लोक निर्माण विभाग ने कई जनपदों में कार्य में लगे गुरिल्लों को हटा दिया तथा जो कार्य पर लगे हैं उन्हें न तो पूरा मानदेय दिया जा रहा हे और न ही समय से भुगतान किया जा रहा है। उनका कहना है कि प्रमुख अभियंता ने कार्यवाही करने का भरोसा दिया लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है। उनका कहना है कि जल्द ही कार्यवाही न होने पर फिर से विभागवार आंदोलन शुरू किया जायेगा। उनका कहना है कि सभी जनपदों में विभाग द्वारा नियमित नियुक्तियां दी जाये और एक राज्य में दो शासनादेश किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किये जायेंगे। उनका कहना है कि जब तक शासन प्रशासन से स्पष्ट दिशा निर्देश तथा नियुक्तियां प्रारंभ नहीं की जाती है तब तक आंदोलन को जारी रखा जायेगा और अन्य विभाग के कार्यालयों पर भी आंदोलन किया जायेगा। उनका कहना है कि अब संघर्ष करने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है जो चिंता का विषय है। उनका कहना है कि लगातार आंदोलन किये जा रहे हैं लेकिन उनकी समस्याओं के समाधान के लिये सरकार की ओर से किसी भी प्रकार की कोई नीति तैयार नहीं की गई है। इस अवसर पर प्रदेश भर से आये हुए एसएसबी स्वयंसेवक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *