बेईमान होने जा रहा है राज्य का मौसम

देहरादून। आने वाले दिनों मे ंराज्य का मौसम अचानक करवट ले तो ये कोई आश्चर्य की बात नही होगी। राज्य में इन दिनों ठंड का प्रकोप बढऩे लगा है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे में उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश व बर्फबारी रहेगी। जबकि मैदानी इलाकों में हल्का कोहरा छाने की संभावना है। आज पिथौरागढ़ में हिमालय की चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई तो हरिद्वार-रुडक़ी में हल्के बादल छाए रहे। इससे तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा प्रदेशभर में मौसम सामान्य रहा।
मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए राज्य केऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई थी। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ व रुद्रप्रयाग जिले के कई क्षेत्रों में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई थी। लेकिन, सिर्फ पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों पर ही बर्फबारी हुई। इसके अलावा न कहीं बारिश हुई और न ही बर्फबारी। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं। मैदानी क्षेत्रों में सुबह के वक्त कोहरा छा सकता है। वहीं, देहरादून की बात करें तो तापमान सामान्य बना रहेगा। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को तापमान में मामूली कमी आई। बुधवार को अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस था। गुरुवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *