स्कूल की फीस जमा करने गया छात्र नहीं लौटा घर वापस

काशीपुर। उधमसिंघनगर ज़िले के काशीपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब कक्षा छह का एक छात्र स्कूल की फीस जमा कराने के लिए निकला और घर वापिस नहीं लौटा और रहस्य्मय परिस्तिथियों में ही गायब हो गया । पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बेटे की बरामदगी की मांग की।
रजत गोले (15) पुत्र चेतन स्वरुप ग्राम चैती थाना आइटीआइ क्षेत्र के श्यामपुरम कॉलोनी, कुआंखेड़ा निवासी स्थित तुलाराम राजाराम इंटर कॉलेज में कक्षा छह का छात्र है। गत दोपहर वह स्कूल से घर लौटने के बाद करीब साढ़े तीन बजे बाजपुर रोड स्थित अर्बन कॉपरेटिव बैंक में स्कूल की फीस जमा करने गया था।
जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने सगे-संबंधियों से पूछताछ की। छात्र का कोई पता नहीं लगा। इस पर पिता चेतन ने कोतवाली में तहरीर देकर बेटे की बरामदगी की मांग की। पुलिस छात्र की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *