कुल्लू में युवाओं को सिखाई फैशन की दुनिया की बारीकियां

कमलेश वर्मा(परी), कुल्लू, 26 नवबंर। कुल्लू कलाकेन्द्र स्थित थिएटर लाईब्रेरी में रविवार को कुल्लू के युवाओं के साथ ‘फैशन की दुनिया’ अर्थात माॅडलिंग की दुनिया के बारे में चर्चा का एक सत्र आयोजित किया। इस चर्चा में स्थानीय युवा कलाकारों के साथ हिन्दुस्तान के टाॅप माॅडलज़ में से एक ‘बेन’ (माॅडलिंग की दुनिया का नाम) ने अपने अनुभव साझा किए। बेन जिनका असली नाम महेन्द्र चौहान उर्फ पम्मी है और मूल रूप से कुल्लू के बजौरा स्थित मशगां गांव के रहने वाले हैं। पम्मी का कहना है कि हिमाचल में भी फैशन की दुनिया के नाम पर ठगी का बहुत धंधा चल रहा है और फैशन की दुनिया में करियर बनाने के शौकीन युवाओं को टैलेन्ट हन्ट के नाम पर बेवकूफ बनाया जा रहा है और उनसे पैसा ऐन्ठा जा रहा है जो बहुत दयनीय व दुखदायी है।गौर रहे कि पम्मी स्थानीय संस्था ऐक्टिव मोनाल कल्चरल ऐसोसिएशन के साथ बतौर अभिनेता जुड़े थे। दो वर्ष पहले वे माॅडलिंग की दुनिया में अपना करियर बनाने के लिए दिल्ली गए और कड़ी मेहनत से इन वर्षों में अपने आप को एक टाॅप माॅडल के रूप स्थापित किया। आजकल पम्मी पासपोर्ट बनाने के लिए आए हैं और जल्द ही फिलिपीन्ज़ के लिए रवाना होंगे। उसके बाद विदेशी माॅडलस के साथ अपनी माॅडलिंग का जलबा बिखेरने के लिए मिलान जाएंगे। वहीं, एक्टिव मोनाल कल्चरल एसोशिएशन के अध्यक्ष केहर सिंह ठाकुर का कहना है कि मेरा स्टुडेन्ट आज फैशन की दुनिया का चमकता सितारा है यह हमारे लिए, कुल्लू तथा हिमाचल के लिए गर्व की बात है। ऐक्टिव मोनाल द्वारा भाषा विभाग के सहयोग से आयोजित इस चर्चा में मीनाक्षी, आरती ठाकुर, सुमित, आशा, कविता, अवन्तिका, ममता, सपना, अक्षय आदि 31 युवाओं ने भाग लिया और पम्मी से फैशन की दुनिया में करियर के बारे में भी विस्तृत रूप से जाना। उन्होंने बताया कि पम्मी का फेस बुक आईडी बेन एम नाम से है जिस पर उनकी गतिविधियों को देखा जा सकता है।