नवचेतना स्पेशल स्कूल सरवरी में 22 बच्चों को लगाए टेटनेस के टीके

कुल्लू नप के सभी 11 वार्डों के सरकारी व निजी स्कूलों में चलाया जा रहा अभियान
कमलेश वर्मा(परी)
कुल्लू, 28 नवबंर। राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र कुल्लू की ओर से नगर परिषद कुल्लू के तहत पड़ने वाले सभी ग्यारह वार्डों के सरकारी व निजी स्कूलों में डीपीटी और टीटी का का टीका लगवाया जा रहा है । इसी के तहत मंगलवार को नवचेतना स्पेशल स्कूल, सरवरी में 22 बच्चों को टेटनेस के टीके लगवाए गए। जानकारी देते हुए फीमेल हैल्थ सुपरवाईजर कृष्णा नेगी ने बताया कि बच्चों को टेटनेस की बीमारी के बचाव के लिए टिके लगवाये जा रहे हैं।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 5 साल के बच्चों को दी पी और 10 से 16 साल के बच्चों को टेटनेस का टीका लगाया जाता है। बच्चो को आयरन और फोलिक एसिड की गोलियां भी दी गयी। स्कूल सचिव शेरू राम शहरेली ने कहा कि स्कूल में समय-समय पर बच्चों के स्वास्थ्य को जांचने के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगवाया जाता है। इस अवसर पर फीमेल हेल्थ सुपरवाईजर रामप्यारी, विमला, कृष्णा नेगी, स्कूल के सचिव शेरू राम शरेहली, कॉर्डिनेटर नीलम,स्पेशल अध्यपिका रजनी, स्पेशल कोच प्रभु आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *