आरोपी ने डॉक्टरी में दाखिले का झांसा देकर एक परिवार को लगाया 35 लाख का चूना

देहरादून । स्मार्ट सिटी कही जाने वाली राजधानी देहरादून में ठगो की तादाद कम होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला सामने आया है आगरा से जहा एक गिरोह ने देहरादून के एक ही परिवार के दो छात्रों को डॉक्टरी के कोर्स में दाखिले का झांसा देकर 5 लाख रुपये ठग लिए। मामले में पुलिस ने पांच जालसाजों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया है।
तरनजीत सिंह निवासी लेन नंबर-11 गुरुद्वारा गली के पीछे जीएमएस रोड पटेलनगर तकरीबन तीन साल पूर्व अपने बेटे और भतीजे को डाक्टरी कराने की तैयारी करा रहे थे। इसी दौरान उनकी पार्क रोड लक्ष्मण चौक स्थित घर पर धीरज कुमार निवासी सुल्तानगंज आगरा (उत्तर प्रदेश) से मुलाकात हुई। धीरज ने उन्हें बताया कि उसकी कुछ नामी मेडिकल कॉलेजों में अच्छी जान-पहचान है। उनके बेटे और भतीजे दोनों को एमबीबीएस में दाखिला दिला देगा। लेकिन, इसके लिए उन्हें काफी रुपये खर्च करने होंगे।
धीरज ने इस दौरान तरनजीत को विश्वास में लेने के लिए कुछ और लोगों से बात कराई। इसके बाद तरनजीत ने भतीजे के ऐडमीशन के लिए 20 और बेटे के दाखिले के लिए 15 लाख रुपये दे दिए, लेकिन ऐडमीशन नहीं हुआ। पूछने पर आरोपी कोई बहाना बनाकर दाखिला न होने की बात कहता और अगली बार दाखिला कराने का भरोसा दे देता। तीन साल बीत गए, लेकिन न तो उनके भतीजे के ऐडमीशन के संबंध में कोई पत्र आया और न ही बेटे का।
इस बीच जब तरनजीत ने पैसे वापस करने को कहा तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। कोतवाल बीबीडी जुयाल ने बताया कि मामले में तरनजीत की तहरीर पर धीरज, जागेश्वर शर्मा, अंजली तिवाड़ी, आशीष श्रीवास्तव व शिवाजी और इको इंडिया फाइनेंस प्राईवेट लिमिटेड के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *